रीवा अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, धरने पर बैठे पिता ; 30 हजार रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, FIR की मांग

रीवा। गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।मृतका कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि प्रसव के लिए उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गई थी और रकम नहीं देने के बाद उनकी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई।मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रामशिरोमणि मिश्रा बुधवार दोपहर से सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठे हैं।

उन्होंने CBI जांच, दोषियों के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग की है।वहीं, मौत से पहले कल्पना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह परिजनों से मदद की गुहार लगाती नजर आ रही थी। अब इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Next Post

अखिलेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार होगा गरबा डांडिया एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता

Wed Sep 2 , 2026
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी अचलेश्वर युवा मंडल के रवि चौबे एवं काबेरी वेलफेयर सोसाइटी की कंचन राव ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए […]

You May Like