साइबर जागरुकता के लिए सेफ क्लिक का प्रचार

सीहोर। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं एएसपी श्रीमती सुनीता रावत व सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में प्रचार प्रसार किया गया.

उप निरीक्षक राकेश पंथी एवं टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक के पालन में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु थाना परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा एनसीआरपी पोर्टल से संबंधित बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए. उक्त प्रचार सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किया गया. नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों तथा साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन एवं पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारी प्रदान की गई.

 

 

Next Post

आईईएस स्कूल ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Thu Jun 25 , 2026
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में आईईएस के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया, और उन्हें नकद पुरस्कार, छात्रवृत्तियां और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया. समारोह का शुभारंभ चांसलर इंजीनियर बीएस […]

You May Like