आधा किलो गांजा के साथ पकडाया गांजा तस्कर

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने रोहना बायपास पर छापामार कार्रवाई कर गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को दबोच लिया और उसके पास से 500 ग्राम गांजा जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली कि रोहना बायपास के पास एक दुबला पतला कद काठी का व्यक्ति जिसने सफेद रंग का पेंट एवं काले रंग की जेकेट पहना है. जिसकी उम्र करीबन 42 साल है. वह अपने हाथ में गुलाबी रंग का थैला रखा है. थैले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर खड़ा है एवं गांजा बेचने की फिराक में है. सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ से दविश दिलवाकर आरोपी प्रकाश साहू को अभिरक्षा में लेकर उसके पास से 500 ग्राम गांजा जप्त किया गया . जप्तशुदा गांजा की कीमत करीबन 4500 रूपये है. आरोपी प्रकाश पिता रमेश साहू 42 वर्ष निवासी रोहना द्वारा पुलिस को बताया गया है कि उक्त मादक पदार्थ गांजा छिन्दवाडा तरफ से एक व्यक्ति द्वारा रोहना बायपास में लाकर गांजा दिया गया है. अब पुलिस प्रकाश साहू को गांजा देने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है.पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहू के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. उक्त कार्रवाई में निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र. आर. मंगलसिंह, आरक्षक सौरभसिंह बघेल, आर. उमेश उइके, सायबर सेल से प्रआर. नितिन, आर. आदित्य की विशेष भूमिका रही है.

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने याचिका खारिज की, नगर परिषद के अध्यक्ष रहेंगे शंकर प्रसाद गुप्ता

Mon Jan 5 , 2026
सीधी। उच्चतम न्यायालय ने नगर परिषद मझौली जिला सीधी के अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर दायर अपील के लिए विशेष अनुमति हेतु याचिका (एं) (सी) को आज अपने निर्णय में खारिज कर दिया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर स्थित प्रधान पीठ द्वारा सीआरएन संख्या 1110/2025 में दिनांक 18 […]

You May Like