नेमार चोट के कारण हैती के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे:सीबीएफ

फिलाडेल्फिया , 19 जून (वार्ता) ब्राजील फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने गुरुवार को कहा कि नेमार विश्व कप के ग्रुप सी में हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जा रहे और न ही वह उस मैच में खेलेंगे। सीबीएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, “वह अपनी रिकवरी प्रक्रिया के अंतिम चरण को बेहतर बनाने के लिए न्यू जर्सी में ही रहेंगे, और द रिज होटल और कोलंबिया पार्क प्रशिक्षण केंद्र की उत्कृष्ट सुविधाओं का लाभ उठाएंगे।” 34 वर्षीय नेमार, जो दाहिनी पिंडली की चोट के कारण एक महीने से बाहर थे, ने बुधवार को मॉरिसटाउन, न्यू जर्सी में क्लब के अभ्यास सत्र में इस विश्व कप के दौरान पहली बार अपनी ब्राजील टीम के साथियों के साथ संक्षिप्त रूप से प्रशिक्षण लिया।

वह बुधवार को राफिन्हा , ब्रूनो गुइमारेस , गैब्रियल मैगलहेस और फैबिन्हो के साथ मैदान पर उतरे और मीडिया के सदस्यों से मजाक करते हुए कहा, “क्या आपको मेरी याद आई।” अमेरिका पहुंचने के बाद मंगलवार को उन्होंने पहली बार अकेले ही मैदान के किनारे प्रशिक्षण भी लिया था।
सीबीएफ द्वारा जारी फुटेज के अनुसार, बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड ने मंगलवार को कार्लो एंसेलोटी के कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य के साथ अपने पहले रनिंग ड्रिल का प्रदर्शन किया और व्यायाम किया।

Next Post

एमिलियो गे का अर्धशतक, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाये छह विकेट पर 222 रन

Fri Jun 19 , 2026
द ओवर, 19 जून (वार्ता) एमिलियो गे (53) और कप्तान जो रूट (46) रनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 222 रन बना लिये है। और वह अभी भी न्यूजीलैंड के […]

You May Like