दतिया में युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

दतिया। भांडेर थाना क्षेत्र के सीटोला मोहल्ले में दरमियानी रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बन्टी उर्फ हेमंत पुत्र कृष्णानंद मुखरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बराह निवासी गोलू पुत्र राजकुमार को उसकी बहन रंजना उर्फ रुकमणि ने रात करीब 12:30 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन हेमंत को भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू की।आज शनिवार दोपहर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेमंत खेती-किसानी करता था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Next Post

कार और बुलेट में भिड़ंत, एक गंभीर

Sat Sep 19 , 2026
​शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बुलेट और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई, वहीं बुलेट सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप […]

You May Like