कार और बुलेट में भिड़ंत, एक गंभीर

​शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बुलेट और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई, वहीं बुलेट सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद कार में सवार चालक अंदर ही फंस गया था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं दुर्घटना में घायल बुलेट चालक को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

​आमने-सामने से आ रहे थे दोनों वाहन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुलेट सवार गोहपारू से शहडोल की तरफ जा रहा था, जबकि कार शहडोल से गोहपारू की ओर आ रही थी। रोहनिया टोल प्लाजा के समीप दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई।

​घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

राहुल गांधी के स्वागत को लेकर इंदौर में उत्साह, BJP में बेचैनी : कांग्रेस

Sat Sep 19 , 2026
इंदौर। राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं में राहुल गांधी को लेकर बेचैनी साफ नजर आ रही है।रात के अंधेरे में होर्डिंग लगा रहे है . कांग्रेस ने कहा कि BJP […]

You May Like