कुलगुरू ने छात्रो से बाल्यकाल के अनुभवो को किया साझा

रीवा।अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत कुलगुरु प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया के संरक्षण एवं प्रेरणात्मक नेतृत्व में हुई.

विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में कुलगुरु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने अपने गूढ़ उद्बोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से जीवन को आदर्श दिशा में ले जाने की प्रेरणा दी. उन्होंने आधुनिक तकनीक जैसे मोबाइल के सकारात्मक व नकारात्मक पक्षों को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को ‘सत्यम् वद्, धर्मम् चर’ के वैदिक सिद्धांत पर चलने की सलाह दी. उन्होंने अपने बाल्यकाल के अनुभवों और सेवाकाल की प्रेरक घटनाओं को साझा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एन.पी. पाठक ने स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में डॉ.रेखा शर्मा , डॉ. संध्या सिंह बघेल, डॉ. महिमा गर्ग, डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. शिखा मालपानी, डॉ. कृतिका सिंह, श्रीमती वंदना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. रसायन शास्त्र विभाग में 3 जुलाई को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया. छात्रों का चंदन-टीका लगाया गया.

Next Post

बिछिया, अंजनिया में मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी, रास्ता बंद

Thu Jul 3 , 2025
भुआ बिछिया। इस वर्ष जून माह से ही शुरू हुई बारिश का दौर अब मूसलाधार रूप ले चुका है, जिले के भुआ बिछिया और अंजनिया क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। विगत एक सप्ताह से हो रही धुआंधार बारिश ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।