बीछी-हरमा मार्ग में फिर धसका कैमोर पहाड़ का मलवा

चितरंगी:अभ्यारण्य बगदरा के बीछी-हरमा मार्ग में सुबह एक बार फिर से कैमोर पहाड़ का मलवा धसकने से सड़क पर आ गया। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।गौरतलब है कि चार दिन पूर्व बीछी-हरमा मार्ग के मध्य कैमोर पहाड़ का मलवा धसक कर सड़क पर आ गया है। जहां करीब 16 घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। आज फिर से कैमोर पहाड़ धसक गया और उसका मलवा बीछी-हरमा के मुख्य मार्ग पर गिर गया है।

जिसके चलते सुबह से उक्त मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बाधित होने के कारण सैकड़ों लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि इसकी जानकारी खण्डस्तर चितरंगी के अधिकारियों को भी हो गई है, लेकिन सड़क पर जमा मलवा हटाने के लिए अब तक कोई प्रयास नही किया गया है।

Next Post

टी-सीरीज़ प्रस्तुत ‘ऐसी जन्नत’ रिलीज

Fri Aug 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भूषण कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत गाना ‘ऐसी जन्नत’ रिलीज हो गया है। गाना ऐसी जन्नत को लक्षय कपूर ने गाया है। गाने का संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है और इसके बोल यंगवीर ने लिखे हैं ।इस वीडियो में सोनल चौहान नजर आ रही हैं, जिन्हें उनकी डेब्यू […]

You May Like