उप राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद धनखड़ की पहली पश्चिम बंगाल यात्रा

नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद श्री जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पहली बार पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे और बीरभूम जिले में तारापीठ के दर्शन करेंगे।

उप राष्ट्रपति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की एकदिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा में श्री धनखड़ बीरभूम जिले में प्रख्‍यात शक्तिपीठ तारापीठ के दर्शन करेंगे।

श्री धनखड़ कोलकाता में गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता भी करेंगे।

देश के 14वें उप राष्ट्रपति बनने के बाद श्री धनखड़ पश्चिम बंगाल में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री धनखड़ उप राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दी थी। उनका कार्यकाल वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक रहा।

Next Post

सोना में नरमी , चांदी महंगी

Thu Feb 27 , 2025
इंदौर, 27 फरवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना में तेजी हुई। आज सोना 750 रुपये कम होकर बिका। चांदी महंगी बिकी। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2919 डालर व चांदी 3178 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक […]

You May Like