अमेरिकी सेना ने कैरिबियन में एक नाव पर हमला किया, चार कथित ड्रग तस्कर मारे गए

वाशिंगटन , 05 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक नाव पर घातक हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए। यह जानकारी दक्षिणी कमान ने दी।

कमान ने ‘एक्स’ पर कहा, “4 अक्टूबर को दक्षिण कमान के निर्देश पर, संयुक्त कार्यबल ने वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कैरिबियन में नशीले पदार्थों की तस्करी के स्थापित रास्तों पर चल रही एक तेज़ रफ़्तार नाव पर घातक हमला किया।”

कमांन ने यह भी कहा कि इस अभियान में नशीले पदार्थों के चार तस्कर-आतंकवादी मारे गए। साथ ही बताया कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पुष्टि की थी कि वह नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी।

 

Next Post

त्रिपुरा सीमा के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

Mon Oct 5 , 2026
अगरतला, 05 अक्टूबर (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई ज़िले के गंडाचेरा बॉर्डर इलाके में रविवार शाम गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की पहचान कुंज मोहन त्रिपुरा के तौर पर हुई है। उसे सीमा के पास गोली लगने के […]

You May Like