
सिवनी। पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के सिवनी और पाटन स्थित ठिकानों पर शनिवार सुबह लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जानकारी में करीब 6.43 करोड़ रुपये की संपत्ति जांच के दायरे में सामने आने की बात कही जा रही है, जबकि वैध आय करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब संपत्तियों के स्रोत, दस्तावेज, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि संपत्तियों और आय के बीच वास्तविक अंतर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। अब निगाह इस बात पर है कि लोकायुक्त जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और यदि आय से अधिक संपत्ति प्रमाणित होती है तो आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
