आज शनिवार से सात मंडलों में लगेंगे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आज 11 अप्रैल से सात मंडलो मे एक साथ अलग अलग स्थानों पर दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर होंगे.शहीद हेमूकालानी, श्री रामकृष्ण, वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महाराज अग्रसेन, शहीद भगत सिंह और गुप्तेश्वर मंडलो मे होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरो का उद्देश्य भाजपा के नये जुड़े कार्यकर्ताओ को भाजपा संगठन कि मूल विचार धारा से परिचित कराना है ताकि कार्यकर्ताओ का उद्देश्य स्पष्ट रहे.

आगामी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे भाजपा कि मूल विचार धारा को केंद्रित कर विषय रखे गए है। दीप प्रज्वलन, पितृपुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्र गान के पश्चात लिए जाने वाले विषयों मे वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, कार्य का विस्तार, कार्य प्रणाली, प्रदेश सरकार कि योजनाये, अन्तोदय से संतृप्ति, सोशल मिडिया, आई टी, संगठन और नमो ऍप की उपयोगिता रहेंगे।
विषयो पर व्याख्यान देने के लिए प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, विजय दुबे, वेद प्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, नेहा बग्गा, मुन्नालाल गोयल, महेन्द्र सिंह यादव प्रमुख रूप से रहेंगे.

Next Post

ग्वालियर में अवैध शराब पर कार्रवाई, 3900 किलो गुड़ लहान नष्ट, 5 प्रकरण दर्ज

Sat Apr 11 , 2026
ग्वालियर:जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर नयागांव, बरई, घाटीगांव और मोहना क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिश दी गई। टीम ने नयागांव कंजर डेरा, बरई कंजर डेरा, घाटीगांव कंजर […]

You May Like

मनोरंजन