ग्वालियर में अवैध शराब पर कार्रवाई, 3900 किलो गुड़ लहान नष्ट, 5 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर:जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर नयागांव, बरई, घाटीगांव और मोहना क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिश दी गई। टीम ने नयागांव कंजर डेरा, बरई कंजर डेरा, घाटीगांव कंजर डेरा, आदिवासी मोहल्ला, बरसाना मोहल्ला तथा नयागांव बंजारे का पुरा में छापेमारी की। इस दौरान प्लास्टिक टंकियों, ड्रमों और जमीन में बने गढ़ों से करीब 3900 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया गया।

मौके पर नमूना लेने के बाद शेष गुड़ लहान को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा घाटीगांव आदिवासी मोहल्ला और बरसाना मोहल्ला से लगभग 37 लीटर हाथ भट्टी शराब भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान दो बड़ी स्टील भट्टियां भी बरामद की गईं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जप्त एवं नष्ट की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 4.37 लाख रुपये बताया गया है।

यह कार्रवाई ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा, शिवा रघुवंशी, रोशनी पाटीदार सहित कई आरक्षकों का योगदान रहा।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर आक्रोशित हुए ग्रामीण

Sat Apr 11 , 2026
सतना : गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर दी. अगले दिन सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के बीच आक्रोश फैल गया. विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम भी किया गया. उक्त मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज […]

You May Like