बैठक से गायब रहे भिंड के डीईओ-एडीपीसी को मिला नोटिस

भिंड: स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक से भिंड के बड़े अधिकारी गायब रहे। अपर संचालक समग्र शिक्षा लोक शिक्षण मनीष वर्मा ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर भिंड के जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल और सहायक जिला परियोजना समन्वयक आकाश यादव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

संभागीय समीक्षा बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री और राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों, मरम्मत और अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की जानी थी। बैठक में भिंड को छोड़कर सभी जिलों के डीईओ, एडीपीसी और एपीसी मौजूद रहे। भिंड के दोनों प्रमुख अधिकारियों की अनुपस्थिति पर अपर संचालक ने नाराजगी जताते हुए इसे कार्य के प्रति लापरवाही माना। बैठक में पिछले तीन वर्षों में स्कूल भवन निर्माण, मरम्मत और लघु निर्माण कार्यों पर खर्च हुई राशि की समीक्षा की गई। कई जिलों में राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

Next Post

पत्नी की हत्या के बाद पति ने जहर खाकर दी जान, मासूम बेटी के रोने पर खुला बंद कमरे का राज

Sun May 24 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में बीती रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक पति ने चरित्र शंका और प्रेम प्रसंग के विवाद मंर पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त […]

You May Like