मुंबई, (वार्ता) रोमांटिक म्यूज़िकल ‘फ़िल्म ‘मन्नु क्या करेगा का नया गाना ‘तेरी यादें’ रिलीज हो गया है।
हमनवा और सैयां के बाद, निर्माता शरद मेहरा के क्यूरियस आइज़ सिनेमा ने अब फ़िल्म मनु क्या करेगा का तीसरा गाना ‘तेरी यादें’ पेश किया है, जिसे निशिकांत रामटेके ने संगीतबद्ध किया है।
यह एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक गीत है, जिसे मॉरीशस के मनमोहक नज़ारों में फिल्माया गया है, और इसमें नए जोड़ीदार व्योम और साची बिंद्रा की प्यारी केमिस्ट्री निखरकर सामने आती है। राघव चैतन्य की भावपूर्ण आवाज़ और निर्माता शरद मेहरा के काव्यात्मक बोल इस गीत को पुराने दौर के रोमांस और नर्म जज़्बात का संगम बनाते हैं।
इस फिल्म में विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर जैसे प्रशंसित कलाकार भी नज़र आएंगे।फ़िल्म ‘मन्नु क्या करेगा?’ 12 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
