कुर्मी क्षत्रिय समाज के 13 जोडों ने लिए सात फेरे, शादी के पवित्र बंधन में बंधे

सतना:कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला इकाई मैहर द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 13 जोडे शादी के बंधन में बंधे। इसमें जबलपुर का एक जोड़ा और मैहर जिले के 12 जोड़ो ने सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंधे। संगठन के अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन के बैठने की व्यवस्था से लेकर भोजन और मंच सहित विवाह मंडप तक, सभी पहलुओं पर बारीकी से निगरानी रखी।
सांसद ने सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाये दी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजन से समाज में अपव्यय और संसाधनों की बचत होती है। आयोजक मंडल के सभी साथियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कमलेश्र पटेल ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकमानाये देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह से सामाजिक समग्रता स्थापित होती है। ऐसे कार्यक्रम से समाज में एक नया उत्साह जागृति होती है।

Next Post

ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में 452 करोड़ का प्रस्ताव रुका

Tue May 13 , 2025
इंदौर: नगर निगम ने निगम मुख्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव एमआईसी में जाने से रोक दिया है. बताया जाता है कि उक्त प्रस्ताव में कंसलटेंट ने कई वस्तुओं की दरें बहुत ज्यादा लगा दी है. इससे निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता था. निगम ने उक्त प्रस्ताव को […]

You May Like