हाईवा वाहन से टकराया बाईक सवार, घटनास्थल पर तोड़ा दम; चक्काजाम शुरू

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के सखौंहा एवं चौरा के बीच आज दिन बुधवार की रात करीब 8:30 बजे तेज मोटरसाइकिल सवार युवक ने खड़े हाईवा वाहन से टकरा गया। जहां युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम शुरू कर दिया है। मौके पर टीआई शिवपूजन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बंधौरा बीएल बंसल व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में करते हुये लोगों को समझाइस देने में लगे रहे।

घटना के संबंध में माड़ा थाना प्रभारी टीआई शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि यूपी सोनभद्र के बीजपुर निवासी विशाल पिता राजकुमार उम्र 26 वर्ष अपने ससुराल सखौंहा गांव के समीप आया था। जहां मोटरसाइकिल से चौरा के कस्बा में कुछ सामग्रियां खरीदने आ रहा था कि तेज मोटरसाइकिल होने के चलते सड़क के किनारे गिट्टी लेकर जा रहा था हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईसी 6918 खराब होने के कारण खड़ा था। जहां युवक बाईक स्पीड होने के चलते टकरा गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में ले ली है। इधर सूत्र बता रहे हैं कि उक्त घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने शव को लेकर मुख्य मार्ग में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। देर रात तक चक्काजाम चलता रहा।

Next Post

निर्यात के लिए तैयार बड़े राज्यों में महाराष्ट्र, छोटे राज्यों में उत्तराखंड नंबर एक : नीति आयोग की रिपोर्ट

Wed Jan 14 , 2026
नई दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) नीति आयोग के मंगलवार को जारी निर्यात तैयारी सूचकांक – 2024 में महाराष्ट्र देश के बड़े राज्यों में निर्यात कारोबार के लिए सबसे अधिक तैयारियों वाला राज्य घोषित किया गया है। उसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का स्थान है। छोटे राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट और केंद्र शासित […]

You May Like