भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका ए को 285 के स्कोर पर रोका

राजकोट 13 नवंबर (वार्ता) अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा (दो-दो विकेट) की अगुवाई में भारत ए के गेंदबाजों ने गुरुवार को पहले अनौपचारिक एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ए टीम को नौ विकेट पर 285 के स्कोर पर रोक दिया।

आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ए की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने महज 16 रन के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने रूबिन हरमन (शून्य) का शिकार किया। इसी ओवर में ओवर में तिलक वर्मा ने जॉर्डन हरमन (शून्य) को रनआउट कर भारत दूसरी सफलता दिलाई। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट कप्तान मार्केस ऐकरमैन (शून्य) के रूप में गिरा।

पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने रिवाल्डो मूनसामी (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। 16 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका के लिए सिनेतेम्बा केशिले और डियान फॉरेस्टर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में निशांत सिंधु ने सिनेतेम्बा केशिले (15) को आउटकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ए को पिछल्लू बल्लेबाजों ने सहारा देकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पांचवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए डेलानो पॉटजीटर ने डियान फॉरेस्टर के साथ न केवल पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

32वें ओवर में रियान पराग ने डियान फॉरेस्टर को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। डियान फॉरेस्टर ने 83 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 77 रन बनाये। ब्योर्न फ़ोर्टेन ने 56 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 59 रन बनाये। उन्हें हर्षित राणा ने आउट किया। डेलानो पॉटजीटर को नीतीश कुमार रेड्डी ने46वें ओवर में आउट किया। पॉटजीटर ने 105 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट शेपो मोरेकी (शून्य) के रूप में गिरा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ए ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 285 रनों का स्कोर बनाया।

भारत ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी ,प्रसिद्ध कृष्ण, निशांत सिंधु और रियान पराग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

हमारे पास बेहतरीन आलराउंडर हैं : गिल

Thu Nov 13 , 2025
कोलकाता, 13 नवंबर (वार्ता) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि वह इतने भाग्यशाली हैं कि उनके पास इतने अच्छे आलराउंडर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की पूर्व संध्या पर गिल ने कहा,”मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि सभी ऑलराउंडर इतने अच्छे बल्लेबाज हैं। […]

You May Like

मनोरंजन