सरकार देश के भविष्य के साथ धोखाधड़ी कर रही:सिद्धार्थ

सतना:नीट की परीक्षा के नाम पर जो भविष्य के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ किया गया.यह सुनियोजित साजिश है.सरकार जनता के साथ उसके देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.सरकार की मंशा कुछ देने की नहीं है.वह सिर्फ दिखावा करना चाह रही है.यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कही.
स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की जनता का ध्यान आकर्षित कराया है.इसके बाद विद्यार्थियों एवं युवाओं के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गंूज शुरू किया है.

उन्होने बताया कि बच्चों के बढ़ रहे मानसिक तनाव का कारण सरकार की दोहरी नीति है.जिसे न अभिभावक समझ पा रहे न ही बच्चे.कांग्रेस इस विषय को लेकर शैक्षणिक संस्थाओं में संवाद का आयोजन कर इसके प्रति जागरूक करेगी.उन्होने बताया कि इस देश व्यापी अभियान में कांग्रेस के सभी संगठन खुलकर सहयोग करेंगे.श्री कुशवाहा ने जिले में नीट की परीक्षा में अनुपस्थित 322 बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि किन परिस्थितियों में इन बच्चों न परीक्षा छोड़ी होगी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है.मऊगंज की आकांक्षा और सतना के ध्रुव गौतम के साथ क्या हुआ यह सब को मालूम है.

सरकार की नियत में खोट है वह किसी को कुछ देना ही नहीं चाहती.इसीलिए हर दिन किसी न किसी परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है.बच्चे और अभिभावक परेशान है.उन्होने बताया कि सरकार बच्चों से परीक्षा के नाम पर जितना पैसा वसूल रही है.उतना पैसा देश के शिक्षा के बजट में भी खर्च नहीं किया जा रहा है.श्री कुशवाहा ने सभी से संयम के साथ सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अब कांग्रेस यदि जरूरत हुई तो इसकी लडाई जमीन पर भी लडऩे के लिए तैयार है.देश के भविष्य के साथ इस प्रकार का अन्याय अब नहीं होने देंगे.चर्चा के दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दिकी,प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता अमित गोयल आदि उपस्थित थे.

Next Post

बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

Fri Jun 26 , 2026
मसाले भारतीय खानों की जान है। हर घर का कोई न कोई सीक्रेट मसाला होता है। मसालों का महत्व इसलिए है, क्यों कि इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। लेकिन अगर इन्हीं मसालों को सही से स्टोर न किया मसालों को सही तरीके से स्टोर और इस्तेमाल करने से आपके […]

You May Like