गुलाबी सर्दी की दस्तक: मप्र में रातें ठंडी, दिन में बादलों की मेहमानगी

भोपाल: अक्टूबर के मध्य में ही मध्यप्रदेश में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और कई जिलों का न्यूनतम पारा 17 डिग्री से नीचे चला गया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। गुरुवार को बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, छिंदवाड़ा, डिंडौरी और मंडला जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क लेकिन ठंडा रहेगा।
रातों में बढ़ी सर्दी, दिन में हल्की गर्माहट
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। छतरपुर और खंडवा में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, खरगोन में 15.8, शिवपुरी में 16, और दतिया में 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी रात का तापमान घटकर 20.6 डिग्री तक पहुंच गया
हवा का रुख बदला, सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में अधिकांश जिलों से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा और इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडक
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवाओं का असर रहेगा। नवंबर की शुरुआत तक राज्य में सर्दी का पहला चरण पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

Next Post

छिंदवाड़ा हादसे पर कांग्रेस की रैली, बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Thu Oct 16 , 2025
भोपाल: जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत की घटना को लेकर गुरुवार दोपहर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद कार्यकर्ताओं […]

You May Like