
नर्मदापुरम। सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदा घाट पर स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैंक कॉलोनी निवासी ऋषभ सराठे अपनी 3 वर्षीय पुत्री अदिति के साथ स्नान करने पहुंचे थे, तभी बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। परिजनों के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात SDERF जवान अभिषेक राजपूत और संतोष शुक्ला ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। अचेत अवस्था में होने पर जवानों ने CPR देकर उसकी जान बचाई और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। इस साहसिक कार्य के लिए साई कृष्णा भापुसे ने दोनों जवानों को सम्मानित किया।
