कश्मीर के साथ पाकिस्तान का एकमात्र संबंध अवैध कब्जे वाले स्थान को खाली करना: भारत

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) भारत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान की ‘गले की नस’ बताने वाली टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा है कि कश्मीर के साथ पाकिस्तान का एकमात्र संबंध उस क्षेत्र को खाली करने का है, जिस पर उसका अवैध रूप से कब्जा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां नियमित ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में पूछा कि किसी देश की गले की नस में ‘कुछ भी विदेशी’ कैसे हो सकता है। उन्होंने दोहराया कि कश्मीर के संबंध में पाकिस्तान की भूमिका उन क्षेत्रों को खाली करने तक सीमित है, जिन पर वह अवैध रूप से कब्जा किये हुए है।

तहव्वुर राणा पर एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में इसकी ख्याति कम नहीं होगी। राणा का प्रत्यर्पण पाकिस्तान को याद दिलाता है कि उसे मुंबई हमलों के अन्य अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने की जरूरत है, जिन्हें वह लगातार बचा रहा है।

Next Post

नीतीश पर ममता की टिप्पणी को लेकर जद (यू), राजग नेताओं का पलटवार

Thu Apr 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) जनता दल (यूनाइटेड) सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) के नेता नीतीश कुमार पर टिप्पणी के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है और उनके राज्य की वर्तमान स्थिति को उनकी सरकार […]

You May Like

मनोरंजन