टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव में बिजली विभाग की टीम के सामने बच्चा अपने पिता की कुएं में लगी मोटर को निकाले जाने का विरोध करता नजर आया।
वीडियो में बच्चा बुंदेली बोली में कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहता सुनाई दे रहा है कि, “किसी ने हाथ लगाया तो गिनड़ा-गिनड़ा कर दें…”। पिता की मोटर को बचाने के लिए बच्चे का यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की टीम की मौजूदगी में जब मोटर निकालने की बात हुई, तो बच्चे ने भावुक और गुस्से भरे अंदाज में इसका विरोध किया। वह कर्मचारियों से अपने पिता की मोटर न निकालने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
