भोपाल। एनएसयूआई ने अपने नेता के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
सभा को संबोधित करते हुए चौकसे ने घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ विपक्षी नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और विरोध करने वाले छात्रों की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सरकार असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई अन्याय के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी और लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
