जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई के पास रविवार को दुकान के ऊपर चढक़र पन्नी डालते समय करंट लगने से हुई मौत के बाद सोमवार को भी आक्रोश भडक़ गया। परिजनों ने पुन: चुंगी नाका में शव को रखकर चक्काजाम किया। आक्रोशति परिजनों ने दुकान संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच ओर कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश देते हुए जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया है। रविवार को भ्ीा परिजनों ने चक्काजाम किया था ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुराग शर्मा 22 वर्ष निवासी शंकरनगर माढ़ोताल का रविवार दोहपर लगभग 3-30 बजे चुंगी नाका आईटीआई माढ़ोताल में स्थित अपने दोस्त की चाय नाश्ते की दुकान पर पहुंचा था जहां वे दुकान पर चढक़र पन्नी बांध रहा था तभी ऊपर से गुजरी बिजली लाइन की चपेट में वे आ गया था । बिजली लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से वे झुलस गया था। आनन-फानन में अनुराग शर्मा का भाई अभिषेक शर्मा उसे मेडिकल कॉलेज ले गया था जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया था।
इसके बाद परिजनों ने चुंगी नाका में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सोमवार को पीएम के बाद परिजनों ने पुन: चुंगी नाका में पहुंचकर चक्काजाम कर दिया । उन्होंने कहा कि दुकान संचालक ने कहा कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। जबरन दुकान के ऊपर चढ़वाकर पन्नी लगवा रहा था। बिना सुरक्षा इंतजाम के काम करवाया जा रहा था। उन्होंने दुकान संचालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के चलते माढ़ोताल तिराहे पर लंबा जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची सूचना पुलिस ने आक्रोशजनों को समझाइश दी बल्कि उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन माने।
