जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बमबमपुरा मं एक घर में गैंस सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग भडक़ गई। जिसकी चपेट में युवती आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काजल मरावी 18 वर्ष निवासी बमबमपुरा बरेला किचन में काम कर रही थी तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया।
गैस निकलने से शाम लगभग 4-30 बजे आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसकी चपेट में काजल आ गई और बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आग बुझाते हुए युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान देर रात्रि काजल की मौत हो गई।
