
जबलपुर । घमापुर थाना अंतर्गत शीतलामाई में एक घर में 38 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद तनाव की स्थिति बनी, मृतका के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और पुलिस थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
जानकारी अनुसार शीतलामाई में अतुल कोरी मां आशा के साथ रहता है जहां बम्बादेवी बल्दीकोरी की दफाई में रहने वाली 38 वर्षीय आरती चौधरी पति कन्हैया चौधरी की
काम करती थी। शुक्रवार को आशा विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। घर में अतुल अकेला था। इसी दौरान आसपास के लोगों ने आरती चौधरी (40) को अतुल के घर में जाते देखा। उसके कुछ देर बाद अतुल घर से निकला और ताला लगाकर कहीं चला गया। संदिग्ध घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाया तो वहां महिला का शव फांसी पर लटका मिला था सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खुलवाकर अंदर देखने परमहिला फांसी पर लटकी मिली थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगा। हत्या के बाद महिला को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। शनिवार को पीएम के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।निष्पक्ष जांच की मांग की है।
