कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर:गौरवशाली भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विविधताओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। देशभक्ति केवल किसी एक दिवस तक सीमित न रहकर वर्ष के सभी 365 दिनों तक हमारे आचरण और व्यवहार में दिखाई देनी चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपर कलेक्टर सी.वी. प्रसाद, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री अहलूवालिया ने उच्च न्यायालय में किया ध्वजारोहण

Sat Aug 15 , 2026
ग्वालियर :गौरवशाली भारतवर्ष के 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर परिसर में प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायाधीशगणों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ।ध्यजारोहरण पश्चात् पर्यावरण के प्रति […]

You May Like