भैरुंदा। अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन भक्ति का महासागर उमड़ पड़ा.
कथा श्रवण के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे. कथा के दौरान भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति हुई, जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते नजर आए. कथा व्यास पं. राघव मिश्रा ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा शिव की आराधना करने वाला भक्त निराश नहीं होता. भगवान भोलेनाथ अपने प्रत्येक भक्त की पुकार सुनते हैं. भोलेनाथ की भक्ति में इतनी शक्ति है कि वे मनुष्य के जीवन की दिशा बदल सकते हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान शिव पर अटूट विश्वास रखते हुए उनकी आराधना करनी चाहिए.
