यशवंत सागर तालाब लबालब, दो गेट खोले

इंदौर: महू और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई झमाझम बारिश का असर शहर के प्रमुख जलस्रोतों पर दिखने लगा है. देर रात यशवंत सागर तालाब लबालब हो गया, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन इसका एक गेट खोला था. शनिवार दोपहर हुई बारिश से पानी की आवक बढ़ने से तालाब लबालब हो गया. इसके बाद दो गेट खोले गए.

जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात 11 बजे गेट खोला था, इस दौरान डाउन स्ट्रीम के गांवों और उज्जैन डेम प्रशासन को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी, ताकि वहां भी सतर्कता बरती जा सके. पूरी प्रक्रिया के दौरान नगर निगम और तालाब के कर्मचारी मौके पर तैनात रहे.

जानकारी के अनुसार यशवंत सागर की क्षमता 19 फीट है और लगातार बारिश से यह पूरी तरह लबालब हो चुका है. वहीं शहर के अन्य तालाबों की हालत संतोषजनक नहीं है. लिम्बोदी सहित कई तालाबों में महज कुछ फीट पानी आया है, जबकि पीपल्यापाला तालाब की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक बताई जा रही है.

Next Post

डिजिटल वित्तीय साक्षरता आवश्यक

Sun Aug 31 , 2025
इंदौर: देश की प्रगति के साथ सभी का सामूहिक विकास भी जरूरी है. इसके लिए आज डिजिटल वित्तीय साक्षरता होना आवश्यक हो गया है. री केवाईसी करना हमारी जिम्मेदारी और कानूनी रूप से अनिवार्य है.यह बात आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कही. देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था आरबीआई के […]

You May Like