औद्योगिक विकास को गति देने 25 एकड़ भूमि पर उद्यम स्थापित करने की योजना

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रांझी के पास मोहनिया में औद्योगिक विकास के लिए भूखंड का अवलोकन किया। उन्‍होंने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और स्‍थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस स्थल का अवलोकन किया। कलेक्‍टर सिंह ने उक्‍त भूखंड को औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त पाया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विनीत रजक ने बताया कि इस स्थल पर लगभग 25 एकड़ की भूमि पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापित करने की कार्ययोजना है। इस दौरान रांझी एसडीएम मोनिका बाघमारे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

गला भी काट दें, तो बंगाल में नहीं लागू होने दूंगी एनआरसी : ममता

Thu Dec 4 , 2025
कोलकाता, 04 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बदले हुए वक्फ संपत्ति अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि पार्टी चुनाव से पहले प्रशासनिक प्रक्रिया को हथियार बनाने की कोशिश […]

You May Like