लकवा ठीक करने पिया था मिट्टी तेल, 5वें दिन मौत

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत जवाहर नगर निवासी  एक लकवाग्रस्त बुजुर्ग ने मिट्टी तेल पी लिया था, हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक जवाहरनगर निवासी इंद्रजीत भोला (78) को लकवा लग गया था, जिसे किसी ने बताया कि मिट्टी तेल पीने और लगाने से लकवा ठीक हो जाता है तो उसने शरीर में मिट्टी तेल लगाने के साथ ही मिट्टी तेल को पी लिया था। 21 फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल भर्ती कराया गया किन्तु बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो गई।

Next Post

गौ अभ्यारण से लौट रहा वाहन पलटा, 26 लोग घायल

Wed Feb 26 , 2025
सुसनेर, 26 फरवरी. बुधवार की शाम को सालरिया के समीप दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया. कामधेनु गो अभ्यारण से कथा सुनकर ग्राम सालरिया की ओर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन का ब्रेक फेल होने से वह अंदरुनी मोड पर अनियंत्रित होकर के पलटी खा गया. इस घटना में […]

You May Like