गौ अभ्यारण से लौट रहा वाहन पलटा, 26 लोग घायल

सुसनेर, 26 फरवरी. बुधवार की शाम को सालरिया के समीप दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया. कामधेनु गो अभ्यारण से कथा सुनकर ग्राम सालरिया की ओर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन का ब्रेक फेल होने से वह अंदरुनी मोड पर अनियंत्रित होकर के पलटी खा गया. इस घटना में 26 से भी अधिक लोग घायल हो गए, सभी घायलों को आनन फानन में परिजनों के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया.

यहां पर डॉक्टर नीलम जैन व स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया. घायलों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे शामिल है. जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, थाना प्रभारी केसर राजपूत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. आपको बता दें कि एशिया के प्रथम कामधेनु गौ अभ्यारण सालरिया में एक वार्षिक को आराधना महोत्सव चल रहा है इसके चलते बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव परिवार की स्थापना एवं विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम अभ्यारण परिसर में आयोजित किए जा रहे थे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम के समय श्रद्धालु घर की ओर लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया.

Next Post

वक्फ संपत्ति का मामला इंदौर खंडपीठ स्थानांतरित करने के आदेश

Wed Feb 26 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा गया था कि सर्वे के बाद वक्फ की संपत्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वक्फ बोर्ड की संपत्ति का सरकार अधिग्रहण नहीं कर सकती है। याचिका में उज्जैन तथा रतलाम स्थित वक्फ बोर्ड की संपत्ति के अधिग्रहण का उल्लेख किया गया […]

You May Like

Play sound