24 नवंबर से सोनी सब पर प्रसारित होगा नया शो ‘एकेन बाबू’

मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) सोनी सब पर नया शो एकेन बाबू 24 नवंबर से, हर सोमवार से शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होगा।

आठ सफल वेब सीज़न और तीन हिट फिल्मों के बाद लोकप्रिय बंगाली जासूस एकेन बाबू अब टेलीविजन पर अपना आगाज़ करने जा रहा हैं।लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा रहा ये सराहनीय होईचोई सीरीज़ अब हिंदी में डब होकर और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगा और 24 नवंबर से रात 10 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा।

इस शो के केंद्र में हैं खाने के बेहद शौकीन और दिलचस्प अंदाज़ वाले जासूस एकेन बाबू, जिन्हें मशहूर अभिनेता अनिर्बान चक्रबर्ती ने निभाया है।

अनिर्बान चक्रबर्ती ने कहा, “एकेन बाबू का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद मज़ेदार और संतोषजनक सफर रहा है, और मैं बहुत खुश हूँ कि यह प्यारा किरदार अब सोनी सब के ज़रिए और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँच रहा है। एकेन बाबू कोई आम जासूस नहीं है – वो पूरी तरह इंसानी कमियों और खूबियों वाला शख्स है, जिसका खाने से प्यार और उसकी अनोखी आदतें उसे बेहद रिलेटेबल और दिलचस्प बनाती हैं। मैं होईचोई का आभारी हूँ कि उन्होंने इतना प्यारा किरदार रचा और सोनी सब का भी धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने एकेन बाबू को पूरे देश के घर-घर तक पहुँचाने का मंच दिया। यह शो इस समय टीवी पर चल रहे किसी भी शो जैसा नहीं है – इसमें हास्य, सस्पेंस और अपनापन, सब कुछ एक साथ मिलता है, ताकि परिवार मिलकर एक अच्छी, दिलचस्प कहानी का मज़ा ले सकें।”

 

 

Next Post

'1942: ए लव स्टोरी' का 8के वर्जन गोवा फिल्म महोत्सव में दिखेगा

Thu Nov 20 , 2025
गोवा, 20 नवंबर (वार्ता) फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की मशहूर क्लासिक फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ गुरुवार से शुरू हो रहे 56 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में शानदार ‘8के’ वर्जन में दिखाई जाएगी। गोवा में सिनेमा के शौकीन लोग 21 नवंबर को इस उत्कृष्ट कृति को देख […]

You May Like