आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल क्षति का होगा सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत : सम्राट चौधरी

पटना, 29 मई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों और वृक्षों में लगे फलों को हुई क्षति का सर्वे कराया जायेगा तथा प्रभावित किसानों को समुचित राहत प्रदान की जायेगी। तेज आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों की फसलों को क्षति पहुँची है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आंधी-बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति एवं वृक्ष में लगे फलों की क्षति का कृषि विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रभावित किसानों को समुचित राहत प्रदान की जा सके।

 

Next Post

मुख्यमंत्री पद से हटने के बावजूद सिद्दारमैया का दबदबा नहीं होगा कम

Fri May 29 , 2026
बेंगलुरु, 29 मई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिद्दारमैया ने भले ही अपना कार्यालय छोड़ दिया हो, लेकिन उनका दबदबा कम होने के आसार नहीं दिखते। यह एक ऐसी सच्चाई है जो डी.के. शिवकुमार के पक्ष में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राज्य में कांग्रेस पार्टी के […]

You May Like