सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी में बीती रात दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 8 बजे की है। मृतको में कमलेश कुमार साकेत की मौत आज सुबह हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिन्दुल निवासी मिथिलेश साकेत एवं रिश्तेदार सूरज साकेत तथा कमलेश साकेत अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर माड़ा से अपने घर आ रहे थे कि ग्राम मुढ़ी में वाहन के बीच टक्कर हो गई। जिसमें घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न में भर्ती कराया गया। घायलो में कमलेश कुमार साकेत पिता रामाधार साकेत उम्र को गंभीर चोटे आने पर मौत हो गई। जबकि दो भाइयो का इलाज चल रहा है। चूड़ीपाठ निवासी संदीप शाम पिता रामानुग्रह शाह उम्र 19 वर्ष एवं रिश्ते की ताई राजकुमार शाह पति बृहस्पति शाह उम्र 51 वर्ष मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने घर भभौरा थाना माड़ा जा रहे थे कि मुढ़ी में वाहनों के बीच टक्कर हो गये।दोनों को गंभीर चोटे आने पर उपचार के जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इनकी मौत रात करीब 1 बजे हुई है। पुलिस मर्ग कायम की है।

Next Post

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के खिलाडि़यों ने जीते 31 पदक, दो खिलाड़ियों ने बनाए विश्व रिकॉर्ड

Sat Oct 24 , 2026
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (वार्ता) जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल ने प्रतियोगिता में कुल 114 पदक हासिल किए, जिनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 पदक जीते। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने […]

You May Like