रीवा: नगर निगम द्वारा शहर में किये गये अस्थाई अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है. एक तरफ जहाँ अतिक्रमण हटाया जाता है, दूसरी तरफ दो दिन बाद पुन: उसी स्थान पर अतिक्रमण हो जाता है. रास्ते में बाउंड्री वाल बनाकर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम ने तोड़ दिया. दरअसल पहले आम रास्ता था उसे विजय लाहौरी नामक व्यक्ति ने दीवाल खड़ा कर बंद कर दिया था.
अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा, कला मंदिर, स्टेच्यू चौक आदि स्थानों पर नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ सामग्री की जप्ती की कार्यवाही की गई. साथ ही समझाइस दी गई पुनरावृत्ति पाये जाने पर दुकान सील एवं कड़ी कार्यवाही की जावेगी.
इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा. इसी प्रकार रास्ते में बाउड्रीबाल बनाकर वार्ड 24 में विजय लाहौरी के द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर अतिक्रमण दल द्वारा बाउड्री तोड़ते हुये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण प्रभारी के साथ अतिक्रमण दल मौजूद रहा.
