जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मालगुजार परिसर के पास नर्मदा नगर स्थित ज्वेलर्स शॉप में चोर ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने के जेवरात चुराकर चंपत हो गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र कुमार सोनी निवासी न्यू नर्मदा नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मालगुजार परिसर के पास नर्मदा नगर में श्री हरिइच्छा ज्वैलर्स की दुकान है।
वह निजी काम से सराफा गया था दुकाम में मां कलावति सोनी दुकान पर थी तभी दो अज्ञात लडके दुकान के सामने आये और अपनी मोटरसाइकल दुकान के सामने खडी किये उनमें से एक लडका दुकान में आया और ज्वेलरी का सामान खरीदने को बोला मां सामान दिखाने लगी तो वह व्यक्ति सामान बदल बदल कर दिखाने को बोला। मां सामान दिखाती गई उसी बीच उसने 2 डिब्बियों में रखा सोने का 5 जोडी टाप्स, 1 जोडी झाला, 5 जोडी छोटे बडे लटकन एवं अन्य सोने का सामान अपने जेब में रख लिया और सामान पसन्द नहीं आया कहकर दुकान से चला गया।
मां को अहसास हुआ कि उसने कुछ चुरा लिया है सीसीटीव्ही कैमरा देखा गया तो उसमें पता चला कि उसने दो डिब्बिया जिनमें सोने के सामान रखे थे अपने जेब में रख लिया है जिनका वजन करीब 25 से 30 ग्राम के बीच है एवं कुल कीमती करीबन 50,000 रूपए का सामान था। उनकी गाडी में नम्बर स्पष्ट नहीं था। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
