मैं नहीं जानता कि दिग्विजय क्या चाहते हैंः सिंधिया

ग्वालियर। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राज्यसभा चुनाव न लड़ने के बयान पर तंज कसा है। सिंधिया ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तब भी मैं नहीं जानता था कि दिग्विजय सिंह क्या चाहते हैं और अब मैं बाहर हूं तो मैं कैसे जानूंगा कि वह क्या चाहते हैं? सिंधिया बुधवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह द्वारा वर्तमान कार्यकाल पूरा होने पर राज्यसभा न जाने की इच्छा जाहिर किए जाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि यह उनकी और कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी बात है। उन्होंने कहा, मैं इस पर क्या टिप्पणी करूं? मैं क्या जानूं वह क्या चाहते हैं? जब मैं कांग्रेस में था तब भी मैं नहीं जानता था कि दिग्विजय सिंह क्या चाहते थे और अब मैं बाहर हूं तो मैं कैसे जानूंगा कि वह क्या चाहते हैं? वहीं, बीते दिनों दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की तारीफ किए जाने पर सिंधिया ने कहा कि देर आए पर दुरुस्त आए, यह अच्छी बात है। राहुल गांधी के 17 तारीख को इंदौर दौरे के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वह जरूर जाएं, इसमें कोई कठिनाई नहीं है, यह प्रजातंत्र है।

*शौर्य स्मारक को सिंधिया ने देखा*

कटारे फार्म के पास स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित शौर्य स्मारक का जायजा लेने भी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि शौर्य स्मारक बहुत अच्छा है, भविष्य की पीढ़ी के लिए एक नया स्थल बन रहा है और भविष्य की पीढ़ी भी अपने पूर्वजों के बलिदान याद रखे इसलिए यह स्मारक भी बनाया जा रहा है। बहुत सुंदर डिजाइन ग्वालियर के पत्थर से बनाने की कोशिश की जा रही हैं, इसकी आकृति में भी ग्वालियर की संस्कृति और परंपरा रहे। सारे शहीदों जिन्होंने पिछले हजार वर्षों से अपने जीवन का बलिदान दिया है उनके लिए यह स्मारक यहां बनेगी। ग्वालियर चंबल की धरती ने भी बहुत सारे वीर सूरमाओं को जन्म दिया है जिन्होंने सरहद पर देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है, उनको भी याद किया जाएगा।

Next Post

सैफ फुटसल चैंपियनशिप में भारत को बांग्लादेश ने ड्रॉ पर रोका

Wed Jan 14 , 2026
नॉनथबुरी (थाईलैंड), 14 जनवरी (वार्ता) भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को यहां नॉनथबुरी स्टेडियम में सैफ फुटसल चैंपियनशिप 2026 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश ने रोमांचक 4-4 से ड्रॉ पर रोक दिया। पहले हाफ में अनमोल अधिकारी (12’) और लालसावमपुइया (20’) के गोल के बाद के रोलुआहपुइया ने फुटसल […]

You May Like