रिमांड खत्म, जेल गया घपलेबाज बैंक अधिकारी

जबलपुर: केसीसी व गोल्ड लोन में फंडिंग के नाम पर कमीशन देने का लालच देकर 90 लाख रूपए हड़पने वाले बैंक अधिकारी की रिमांड खत्म होने पर गुरूवार को पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। चार दिन चली पूछताछ में यह बात सामने आई कि घपलेबाज ने ठगी की रकम को शेयर मार्केट के साथ प्रॉपर्टी में लगया हैं इसके साथ ही कर्ज भी चुकाया है। पुलिस ने उसके बैंक खातों का ट्रांजेक्शन का ब्यौरा भी देखा जिसमें बीते कुछ माह केे भीतर चार माह से अधिक का ट्रांजेक्शन भी मिला हैं।

पुलिस के मुताबिक भूपिन्दर सिंह आहूजा पिता स्व. मनोहर सिंह आहूजा 46 वर्ष निवासी प्रेम नगर, गुप्तेश्वर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे दश्मेश इन्टर प्राईजेज घमापुर एयरटेल पेमेन्ट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर हैं, उसका खाता कटंगा एक्सिस बैंक में है जहां अंकित कुमार पटेल ए.आर.ओ की पोस्ट पर काम करता था। अंकित ने के.सी.सी. व गोल्ड लोन में फंडिंग के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 90, 00, 000 रूपये की राशि नगद लेकर हड़प ली थी।

इसके अलावा कई अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की ठगी की है। मामले में पुलिस ने एआरओ अंकित कुमार पटेल पिता बृजलाल पटेल निवासी गढा को गिरफ्तार रिमांड में लिया था। रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की और रिमांड मांगी थी। रिमांड खत्म होनेे पर उसे पुन: कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। चार दिन चली पूछताछ में पुलिस को फर्जीवाड़े से जुड़ी कई जानकारियां हाथ लगी है जिसकी तफ्तीश की जार रही हैं।

Next Post

किसानों से धान लेकर बिक्री की रकम नहीं दी, FIR दर्ज

Fri May 30 , 2025
जबलपुर: किसानों से धान लेकर ब्रिकी की रकम न देकर अक्षत ट्रेडर्स संचालक संतोष जैन निवासी सोना मैरिज गार्डन के पास कटंगी रोड ने 27 लाख रूपए हड़प लिए। शिकायत जांच के बाद माढ़ोताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक ऋषभ सिंह परिहार 26 वर्ष निवासी […]

You May Like