आरसीबी ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को176 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (वार्ता) फिल सॉल्ट (63) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। छठें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने विराट कोहली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कोहली ने 13 गेंदों में 19 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने फिल सॉल्ट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने पड़िक्कल (18) का शिकार किया। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर दिल्ली कैपिल्टस को बड़ी सफलता दिलाई। फिल सॉल्ट ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड (26) को भी अक्षर ने आउट किया।

19वें ओवर में क्रुणाल पंड्या (12) रनआउट हुये। जितेश शर्मा (14) को लुंगी एन्गिडी ने आउट किया। आखिरी दो ओवरों में दिल्ली ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव लुंगी एन्गिडी और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। मुकेश कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

मौजूदा चैंपियन यू मुम्बा टे टे ने खिताब जीतने वाली कोचिंग जोड़ी को बरकरार रखा

Sat Apr 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) मौजूदा चैंपियन यू मुम्बा टे टे अपनी खिताब जीतने वाली कोचिंग जोड़ी – जय मोदक और जॉन मर्फी – के साथ वापसी करेगी। वहीं, राष्ट्रीय टीम के कोच सौरव चक्रवर्ती उन चार नए कोचों में शामिल होंगे जो बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में अपना […]

You May Like

मनोरंजन