गांजा तस्करी करते दो महिलाओं सहित चार आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा 

रीवा।मऊगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में चाक बाईपास रोड़ से दो महिलाओ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत लगभग तीन लाख बताई गई है. गांजा की खेप उडीसा से आई थी, जिसे महाराष्ट्र नागपुर से यात्री बस के द्वारा मऊगंज लाया जा रहा था. महिला ने कई अहम जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने मऊगंज के लगभग तीन चक्कर लगाए. हर चक्कर का 10 हजार रूपये तस्कर देते थे.

आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला तथा 03 नग मोवाइल 01 नग दो पहिया वाहन मिला अवैध मादक पदार्थ गिरोह के तस्करों के द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए अपने साथ महिलाऐं भी रखते है. गिरफ्तार आरोपियो में विनोद उर्फ लल्लू गुप्ता पिता गैवीनाथ गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 07 मऊगंज, राजेन्द्र उर्फ पंडित गुप्ता पिता रामगोपाल गुप्ता उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06 मऊगंज, नेहा बंसल पति रामानुज बंसल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बीछी थाना गढ़वा, दीपू बंसल पति अखण्ड बंसल उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बीछी थाना गढ़वा जिला सिंगरौली शामिल है.

Next Post

दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Sun May 18 , 2025
चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुहा में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गये। घायलों में दो युवक की हालत गंभीर होने पर सीएससी चितरंगी के चिकित्सको ने वाराणसी बीएचयू के लिए रिफर कर दिया है। यह हादसा उस वक्त […]

You May Like