
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा हृदय रोगों के उपचार हेतु निःशुल्क ह्रदय रोग मैडिकल कैंप का आयोजन 12 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिविल हॉस्पिटल, किला गेट रोड हजीरा, ग्वालियर पर आयोजित किया जा रहा है ।
इस कैंप में राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त डॉक्टर नवीन भामरी कार्डियोलॉजिस्ट जो मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग, दिल्ली में डायरेक्टर एवं विभाग प्रमुख के पद पर पदस्थ हैं, अपनी सेवाएं इस कैंप में देने जा रहे हैं। लायन ब्रजेश सिंघल, कार्यक्रम संयोजक, टीम 2024-25 ने सभी से आग्रह किया है कि अपने आसपास के हृदय रोगियों से संपर्क कर उन्हें इस कैंप में आने के लिए प्रेरित करें। यह कैम्प प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को लगातार आयोजित किया जाएगा ।
