कलेक्ट्रेट में तहसीलदार का रीडर बीस हजार की रिश्वत लेते दबोचा

ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो पुलिस (ईओडब्ल्यू) ने आज ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एक तहसीलदार के रीडर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। रीडर ने 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि जितेन्द्र पांण्डेय निवासी किलागेट घासमंडी ने शिकायत की थी कि तहसीलदार कार्यालय गोसपुरा का रीडर अनिल कुडवारिया उसके एक प्लाट के नामांन्तरण करवाने के लिये 40 हजार रूपये मांग रहा है। इसके बाद ईओडब्ल्यू पुलिस ने शिकायत की मांग की पुष्टि की और एक ट्रेप दल टीआई शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गठित कर आज कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही कलेक्ट्रेट में आवेदक जितेन्द्र पांण्डेय ने रीडर अनिल कुडवारिया को 20 हजार रूपये दिये तुरंत उसे दबोच लिया गया। आरोपी अनिल कुडवारिया के हाथ रासायनिक घोल से धुलवाये तो धोल का रंग गुलाबी हुआ जिसके बाद रिश्वत लेने की पुष्टि भी हुई। ईओडब्ल्यू पुलिस ने रिश्वत लेने वाले रीडर अनिल कुडवारिया पर धारा 7, भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया है।

ट्रेप टीम में ईओडब्ल्यू के अनिल कुमार लोधी, निरीक्षक मदनमोहन मालवीय, पारूल चंदेल , उन निरीक्षक नीलम श्रीवास्तव, हरिकिशोर चतुर्वेदी, ब्रजमोहन शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक नरेश सिंह, अभिषेक चौहान, अभिषेक सिंह तोमर , स्थायी कर्मी दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Next Post

भोपाल स्लाटर हाउस मामले की गेंद अब निगमायुक्त के पाले में, हाईकोर्ट ने 15 दिन में निर्णय लेने के दिए निर्देश

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की ग्रीष्मावकाश कालीन एकलपीठ ने गोमांस बरामदगी के बाद प्रशासनिक तालेबंदी की जद में आए भोपाल के बहुचर्चित आधुनिक स्लाटर हाउस मामले में फिलहाल कोई प्रत्यक्ष राहत देने से परहेज करते हुए निर्णय की जिम्मेदारी भोपाल नगर निगम आयुक्त पर छोड़ दी है। न्यायालय […]

You May Like