शहर में फिर धंसी सड़क, अब परेशीपुरा में गड्ढा

इंदौर:शहर में ड्रेनेज और नर्मदा लाइन डालने के बाद सड़क धंसने का सिलसिला थम नहीं रहा है. मंगलवार को फिर शहर के परदेशीपुरा में ड्रेनेज चेंबर के पास सड़क धंस गई. खास बात यह है कि शहर में कई स्थानों पर नगर निगम कामों की पोल खोलती सीमेंट कांक्रीट की सड़क धंस चुकी है.शहर में पिछले कुछ सालों में नगर निगम द्वारा सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनाने का खूब काम किया गया. इसके बाद शहर में नर्मदा और ड्रेनेज लाइन की डालकर सड़कों को फिर बनाया या गड्ढे भरे गए थे. उक्त कामों में किस कदर लापरवाही की गई है कि शहर में पिछले दो माह में कई मुख्य मार्गों की सड़कें धंस गई है.

सड़कें सिर्फ धंसी नहीं, बल्कि जानलेवा गड्ढे बन रहे हैं. स्थिति यह है कि गाड़ी अड्डा में 20 फीट, विजय नगर में कार समा जाए, पंढरीनाथ थाने के सामने दो पहिया वाहन समा जाए इतने गहरे गड्ढे हो रहे हैं. वहीं खजूरी बाजार में नर्मदा लाइन टेस्टिंग में सड़क के नीचे केजे मिट्टी ही खसक गई थी. अब ताजा मामला परदेशीपुरा गली नंबर 3 में ड्रेनेज चेंबर के पास सीमेंट कांक्रीट की सड़क फिर धंसने का मामला सामने आया है. डे्रनेज चेंबर के पास धंसी सीमेंट कांक्रीट की सड़क की मोटाई भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रही है कि नगर निगम द्वारा सिर्फ लीपापोती की जा रही है. उक्त मामले में झोन 5 के झोनल अधिकारी ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है. आप बताएं,मै देखता हूं.

Next Post

राजवाड़ा स्थित एसबीआई की जर्जर इमारत का छज्जा गिरा

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर:राजवाड़ा क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक की जर्जर इमारत का छज्जा मंगलवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया. छज्जा लक्ष्मी मंदिर की ओर वाली साइड में गिरा. गनीमत रही कि इसका हिस्सा मुख्य सड़क की ओर नहीं गिरा, अन्यथा बैंक में आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों के ऊपर मलबा गिरने से बड़ा […]

You May Like