राजवाड़ा स्थित एसबीआई की जर्जर इमारत का छज्जा गिरा

इंदौर:राजवाड़ा क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक की जर्जर इमारत का छज्जा मंगलवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया. छज्जा लक्ष्मी मंदिर की ओर वाली साइड में गिरा. गनीमत रही कि इसका हिस्सा मुख्य सड़क की ओर नहीं गिरा, अन्यथा बैंक में आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों के ऊपर मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था.बताया जा रहा है कि यह छज्जा लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था. इस संबंध में 27 जून को नवभारत में भी खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर के हवाले से कहा गया था कि यदि बैंक प्रबंधन स्वयं जर्जर छज्जे को नहीं हटाता है तो नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

इसके बावजूद करीब 3 माह बीत जाने के बाद भी जर्जर छज्जे को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई और आखिरकार यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छज्जा रात के समय गिरा, जिससे उस समय मौके पर मौजूद लोगों की संख्या कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया. यदि यही हिस्सा मुख्य सड़क की ओर गिरता तो राहगीरों, बैंक ग्राहकों और आसपास के दुकानदारों की जान खतरे में पड़ सकती थी. घटना ने नगर निगम और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पहले से जर्जर और खतरनाक घोषित इमारत के हिस्से को समय रहते नहीं हटाया गया. अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करेगा?

Next Post

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी के आवेदन पर आज होगी सुनवाई

Wed Oct 7 , 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे से जुड़े विवाद में आज बुधवार को जिला न्यायालय में सुनवाई होगी। प्रतिमा देवी की ओर से आदेश 9 नियम 7 के तहत प्रस्तुत आवेदन को न्यायालय ने पिछली सुनवाई में स्वीकार कर लिया था। नोटिस नेपाल […]

You May Like