चरित्र शंका में पत्नी की मोंगरी मारकर हत्या

ग्वालियर: चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी की कपड़ा धोने की मोंगरी मारकर हत्या कर दी। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले की है। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मृतका की पहचान रेनू मौर्य के नाम से हुई है। उसकी 25 साल पहले धर्मेंद्र मौर्य से शादी हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रेनू एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी। वह सुबह स्कूल जाती थी और शाम को लौटती थी।

धर्मेंद्र को पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। इस कारण उनमें अक्सर विवाद होता था। देर रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ने पास में रखी मोंगरी से रेनू के सिर पर मार दी। रेनू लहूलुहान होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। पति ने देखा कि वह निढाल हो चुकी है, तो उस पर कंबल डाल दिया।

घटना के समय उनकी 12 वर्षीय बेटी मानसी घर की पहली मंजिल पर अपनी दादी के साथ थी।शोर सुनकर जब वह नीचे आई, तो उसने अपने पिता को अपनी मां के पास खड़ा देखा। इसके बाद पिता वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई मोंगरी को जब्त कर लिया।

Next Post

ग्वालियर मेले में 50 प्रतिशत आरटीओ छूट पाने सिंधिया से मिले व्यापारी

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाने वाली 50 प्रतिशत आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो इस आग्रह के साथ ऑटोमोबाइल्स व्हीकल डीलर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर ऑटोमोबाइल्स व्हीकल डीलर एसोसियेशन ने सिंधिया का स्वागत किया एवं आग्रह किया कि […]

You May Like