एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल को मिला कौटिल्य सम्मान

इटारसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, इटारसी को कौटिल्य सम्मान एलीट 25 विजनरी एजुकेटर्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पूरे मध्यप्रदेश के 250 से अधिक स्कूलों में से केवल 25 विद्यालयों को ही प्रदान किया गया।

भोपाल में आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वर्षा नायडू ने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्हें यह पुरस्कार सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार अग्रवाल ने प्रदान किया।

एकलव्य स्कूल को यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवीन शैक्षिक प्रयोगों और समर्पित शिक्षण प्रणाली के लिए मिली है। इस सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को स्टाफ, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताते हुए आर्टेमिस एजु-सोल्यूशंस और सीबीएसई अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह पुरस्कार एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल को आगे और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगा।

 

Next Post

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में सांदीपनि स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

Sun Sep 14 , 2025
इटारसी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक अठोत्रा और विशेष अतिथि सीएमओ ऋतु मेहरा मौजूद रहीं। विद्यालय प्राचार्य एनपी चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में […]

You May Like