
सोयतकला, 19 जनवरी. सोयत कला शनिवार की सुबह नगर कि एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान गंवा दी, मामला सोयत थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 राम द्वारा गली का है, यहां की एक महिला कांति बाई पति विष्णु राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी सोयत, मायका समीपस्थ ग्राम खेरिया ने अपने ही घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी लगने पर सुसनेर पुलिस एसडीओपी देवनारायण यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे, जहां फाटक अंदर से बंद होने की वजह से उसे कटर द्वारा काट कर खोला गया. पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना कर, महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया. पुलिस द्वारा पंचनामा प्रक्रिया के बाद महिला के शव को, पीएम हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां से पीएम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. घटना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया.
एडवोकेट नागर आज होंगे पुरस्कृत
शाजापुर, 19 जनवरी. शहर के प्रतिष्ठित हाईकोर्ट एडवोकेट यश पिता लोकेंद्र नागर को सोमवार को मप्र हाईकोर्ट खंडपीठ इंदौर में पुरस्कृत किया जाएगा. श्री नागर को यह पुरस्कार कनिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए एसएम संवतसर वेल्फेयर स्कीम द्वारा दिया जाएगा. पुरस्कार समारोह में प्रतीक चिन्ह व 51 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी. प्रिंसिपल रजिस्ट्रार हाईकोर्ट इंदौर माननीय अनूपकुमार त्रिपाठी ने पत्र जारी कर बताया कि चयन समिति द्वारा श्री नागर का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है.
