आज होने वाला निगम परिषद का विशेष सम्मेलन स्थगित, अब सिर्फ चुनाव होंगे

ग्वालियर: नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन आज 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जा रहा था, जिसे स्थगित किया गया है।निगम परिषद कार्यालय के सचिव ने बताया कि दोपहर 2ः30 बजे से अपील समिति के एक सदस्य के निर्वाचन की सूचना जिला कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी, ग्वालियर द्वारा जारी की गई है।

कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन संबंधी व्यवस्थायें पूर्ण किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। अतः आज अपरान्ह 3 बजे से आयोजित निगम परिषद का विशेष सम्मेलन स्थगित किया गया है। सम्मेलन आयोजित करने की नवीन तिथि जल्द घोषित होगी।

Next Post

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का सीएम डॉ यादव आज करेंगे भूमि पूजन

Fri Jul 10 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को 5,017 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 98.73 किलोमीटर लंबी उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना उज्जैन दक्षिण, घट्टिया, नागदा-खाचरौद, आलोट और जावरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी तथा लगभग 35 लाख आबादी और 62 गांवों को […]

You May Like